Saturday, April 27, 2024
Advertisement

ट्विटर कल दुनिया भर में पहली बार करेगा सीधा प्रसारण, 40 से ज्यादा कलाकार होंगे शामिल

ट्विटर ने अपने इस पहले वर्ल्डवाइड वीडियो प्रसारण को 'एव्री कैरेक्टर मैटर्स' नाम दिया है, जिसका प्रसारण भारत में गुरुवार की सुबह 7.30 बजे से शुरू होगा। ट्विटर के इस पहले वर्ल्डवाइड वीडियो प्रसारण की शुरुआत सिडनी में बेहद मशहूर सिडनी हार्बर ब्रिज से हो

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: August 09, 2017 18:23 IST
Twitter- India TV Hindi
Twitter

नई दिल्ली: सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर दुनियाभर में पहली बार सीधा प्रसारण करने जा रहा है। ट्विटर ने कहा है कि वह गुरुवार को पहली बार 24 घंटे तक चलने वाला निर्माता-आधारित वीडियो प्रसारित करेगा, जिसमें दुनिया भर के करीब 40 से ज्यादा कलाकार सीधे दर्शकों से रू-ब-रू होंगे। इनमें भारत की चार प्रमुख हस्तियां शामिल हैं। ट्विटर ने अपने इस पहले वर्ल्डवाइड वीडियो प्रसारण को 'एव्री कैरेक्टर मैटर्स' नाम दिया है, जिसका प्रसारण भारत में गुरुवार की सुबह 7.30 बजे से शुरू होगा। ट्विटर के इस पहले वर्ल्डवाइड वीडियो प्रसारण की शुरुआत सिडनी में बेहद मशहूर सिडनी हार्बर ब्रिज से होगी।

भारत में रेडियो जॉकी मलिष्का मेंडोसा ट्विटर पर लाइव वीडियो के जरिए मुंबई की अनदेखा हिस्सा पेश करेंगी और यूट्यूब पर बेहद लोकप्रिय चैनल 'रिक्शावाली' चलाने वाली अनीशा दीक्षित खुद पर फिल्माया वीडियो शेयर करेंगी, जिसमें वह अपने प्रशंसकों के हाथों नियंत्रित होती दिखाई देंगी। मशहूर ब्लॉगर नंदिता अय्यर ट्विटर तड़का हैशटैग के साथ अपने प्रशंसकों के बीच एक सर्वेक्षण कराएंगी, जिसमें वह अपने प्रशंसकों से दिए गए व्यंजनों में से किसी एक को चुनने के लिए कहेंगी और चयनित व्यंजन को ट्विटर लाइव पर ही पकाकर दिखाएंगी।

तकनीकी जानकार अश्विन अपने प्रशंसकों के आग्रह पर तकनीकी समीक्षा करेंगे। पत्रकार जतिन सप्रू भारत की शीर्ष महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के लाइव इंटरव्यू का प्रसारण करेंगे। गीतकार शर्ली सेतिया कुछ नए गीत साझा करेंगी और ट्विटर पर लाइव प्रसारण के दौरान ही एक एक नए गीत की रचना करेंगी, वहीं गायिका अकासा सिंह अपने प्रशंसकों के साथ सवाल-जवाब का हिस्सा बनेंगी। भारतीय कलाकार ट्विटर के इस 24 घंटे चलने वाले सीधे प्रसारण में गुरुवार को अपराह्न 3.0 बजे से अपनी प्रस्तुतियों के साथ हाजिर होंगे। इनके अलावा ट्विटर के इस सीधे प्रसारण में दुनिया भर के यात्रा, जीवनशैली, भोजन, प्रौद्योगिकी, खेल व संगीत क्षेत्रों के कलाकार शामिल होंगे।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Tech News News in Hindi के लिए क्लिक करें टेक सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement