Friday, April 26, 2024
Advertisement

‘व्हॉट्सएप सेवा का दुरुपयोग करते हैं राजनीतिक दल’

लोकप्रिय संदेश एप व्हॉट्सएप ने बुधवार को कहा कि राजनीतिक दलों द्वारा उसके प्लेटफार्म का दुरुपयोग करने के कई मामले सामने आए हैं।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: February 06, 2019 23:10 IST
whatsapp- India TV Hindi
whatsapp

नई दिल्ली: लोकप्रिय संदेश एप व्हॉट्सएप ने बुधवार को कहा कि राजनीतिक दलों द्वारा उसके प्लेटफार्म का दुरुपयोग करने के कई मामले सामने आए हैं। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि वह राजनीतिक दलों के साथ इस बारे में बातचीत कर रही है तथा उन्हें यह बता रही है कि इस तरह के दुरुपयोग पर उनके खातों को बंद किया जा सकता है।

व्हॉट्सएप के संचार प्रमुख कार्ल वुग ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने देखा है कि कई पक्ष व्हॉट्सएप का इस तरीके से इस्तेमाल का प्रयास करते हैं जैसा नहीं होना चाहिए। हमारा उनको संदेश है कि ऐसी स्थिति में उनको हमारी सेवाएं प्रतिबंधित हो सकती हैं।’’

उन्होंने कहा कि चुनाव के समय हम चीजों को लेकर पूरी तरह स्पष्ट हैं कि व्हॉट्सएप का दुरुपयोग हो रहा है। हम उनको पहचानने तथा जल्द से जल्द रोकने के लिए पूरी मेहनत से काम कर रहे हैं।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Tech News News in Hindi के लिए क्लिक करें टेक सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement