Friday, April 19, 2024
Advertisement

ईमोजी का परिवार बढ़ा....और शामिल हुए

कम्प्यूटिंग इंडस्ट्री ने 72 नए ईमोजी रिलीज किए है। यह ईमोजी कुछ समय बाद व्हॉट्सऐप पर दिखने लगेंगे।

India TV Tech Desk India TV Tech Desk
Updated on: June 22, 2016 11:28 IST
emoji- India TV Hindi
emoji

नई दिल्ली: इंटरनेट और मोबाइल के युग में एक भाषा ईमोजी है जो बहुत तेज़ी से विकसित और लोकप्रिय हो रही है। ईमोजी से आप बिना शब्दों के पलक झपकते ही अपनी भावनाएं दूसरे तक पहुंचा देते हैं। यही वजह है कि कम्प्यूटिंग इंडस्ट्री ने 72 नए ईमोजी रिलीज किए है। यह ईमोजी कुछ समय बाद व्हॉट्सऐप पर दिखने लगेंगे। इसी के साथ ही इसमें अलग-अलग प्रकार के शक्लों वाले ईमोजी को भी शामिल किया गया है। नए ईमोजी को रिलीज करने के पीछे एक कारण जेंडर पेयर के बीच के गैप को हटाना था।

emoji
emoji

अब डांसिग लेडी के साथ उनके पार्टनर को भी शामिल किया गया है। ब्राइड ईमोजी के साथ अब आपको उसका साथी भी नजर आएगा। अब मिसेज क्लॉज के साथ आपको सांता क्लॉज भी दिखेगा। इसमें अलग-अलग तरह के हाथों के संकेतों को भी शामिल किया गया है। जिसमें 'कॉल मी', 'हैंड शेक' और 'मुक्के' के सिंग्नल को शामिल किया है। दुनियाभर में लोग तब ज्यादा खुश होंगे जब वह सेल्फी ईमोजी को देखेंगे।

emoji

emoji

ईमोजी की लिस्ट में इस बार प्रेंगनेंट ईमोज को अलग-अलग चेहरे के साथ रिलीज किया है। इस लिस्ट में कुछ नए फूड ईमोजी को भी शामिल किया गया है, जैसे एवोकैडो, और पिक्कल को भी शामिल किया गया है। इसमें कुछ नए ड्रिंक्स जैसे  पानी का ग्लास, शैंपेन, और विस्की को भी शामिल किया गया है। एनीमल लवर्स के लिए इस लिस्ट में ओकटोपस, उल्लू, गुरिल्ला, और बत्तख भी हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Tech News News in Hindi के लिए क्लिक करें टेक सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement