Thursday, April 25, 2024
Advertisement

गूगल मैप्स अब IOS के लिए कई ठिकानों को जोड़ेंगे

प्रौद्योगिकी क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार गूगल के नेविगेशन एप गूगल मैप्स एप्पल IOS के लिए एक नया फीचर लेकर आया है।

IANS IANS
Updated on: July 31, 2016 11:33 IST
google- India TV Hindi
google

न्यूयार्क: प्रौद्योगिकी क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार गूगल के नेविगेशन एप गूगल मैप्स एप्पल IOS के लिए एक नया फीचर लेकर आया है। इसमें इस्तेमाल करने वालों को एक ही दौरे के दौरान कई ठिकानों को जोड़ने की सुविधा मिलेगी। अमेरिकी मीडिया नेटवर्क कंपनी द वर्ज ने शुक्रवार को कहा है, "आम तौर पर नेविगेशन एप आपको सिर्फ एक जगह ए से बी तक जाने का निर्देश देते हैं। 

इस एप को इस्तेमाल करने वाले नए मैप्स किसी को बी से सी, डी, ई और इस तरह के और भी कई जगह को शामिल कर सकते हैं। इससे यदि यात्रा पर निकलने वाला व्यक्ति आसपास की सैर करना चाहता है और कहीं-कहीं थोड़ी देर के लिए रुकना चाहता है तो यह बहुत आसान हो गया है"।

एक माह पहले ही इस फीचर को एंड्रायड पर शुरू किया गया है। फिलहाल यह वेब पर उपलब्ध है।गूगल ने इसी हफ्ते मैप्स की डिजाइन में भी सुधार किया है।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Tech News News in Hindi के लिए क्लिक करें टेक सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement