Friday, April 26, 2024
Advertisement

यूथ ओलम्पिक 2018: किसान के बेटे आकाश ने रजत पदक पर कब्जा जमा रचा इतिहास

ये पहली बार है जब भारत के किसी खिलाड़ी ने तीरंदाजी में ओलंपिक में रजत पदक अपने नाम किया है।

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Published on: October 18, 2018 14:53 IST
Akash won maiden medal in Youth Olympics- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/@IOAINDIA Akash won maiden medal in Youth Olympics

भारतीय किशोर तीरंदाज आकाश ने यूथ ओलम्पिक खेलों में रजत पदक अपने नाम कर इतिहास रच दिया। आकाश को पुरुषों की रिकर्व एकल स्पर्धा के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें बुधवार देर रात हुए मुकाबले में अमेरिका के ट्रेनटोन कॉवेल्स ने मात दी। 

ट्रेनटोन ने फाइनल में आकाश को 6-0 से हराया। आकाश ने कुल 79 अंक हासिल किए, वहीं ट्रेनटोन को 85 अंक हासिल हुए। इससे पहले, सेमीफाइनल मैच में आकाश ने बेल्जियम के सीना रूस को 6-0 से हराकर अपना पदक पक्का करते हुए फाइनल में प्रवेश किया था। 

ये पहली बार है जब भारत के किसी खिलाड़ी ने तीरंदाजी में ओलंपिक में रजत पदक अपने नाम किया है। इससे पहले सीनियर या जूनियर किसी भी ओलंपिक में भारत ने आज तक तीरंदाजी में रतज पदक पर कब्जा नहीं किया था। आपको बता दें कि आकाश किसान के बेटे हैं और उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement