Friday, March 29, 2024
Advertisement

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: विनेश फोगाट ने 53 किग्रा वर्ग में ग्रीस की मारिया प्रीवोलारकी को हराकर कांस्य पदक जीता

इससे पहले विनेश फोगाट अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय पहलवान बनी थीं।

IANS Reported by: IANS
Updated on: September 18, 2019 18:45 IST
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: विनेश फोगाट ने 53 किग्रा वर्ग में ग्रीस की मारिया प्रीवोलारकी को हराकर कांस- India TV Hindi
Image Source : TWITTER विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: विनेश फोगाट ने 53 किग्रा वर्ग में ग्रीस की मारिया प्रीवोलारकी को हराकर कांस्य पदक जीता

एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट (53 किलोग्राम) ने यहां जारी विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के अपने भार वर्ग के कांस्य पदक मुकाबले में मिस्र की मारिया प्रेवालार्की को हराकर कांस्य पदक जीत लिया है। विनेश ने बुधवार को खेले गए अपने तीसरे मुकाबले में प्रेवालार्की को 4-1 से हराकर कांस्य पदक जीता। इस चैम्पियनशिप में भारत का यह पहला पदक है।

विनेश ने इससे पहले, रेपचेज राउंड-2 मुकाबले में दुनिया की नंबर एक पहलवान अमेरिका की सारा हिल्डरब्रैंट को हराकर कांस्य पदक मुकाबले में जगह बनाई और टोक्यो के लिए टिकट अपना टिकट पक्का किया था।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement