Friday, April 19, 2024
Advertisement

विश्व चैम्पियनशिप में जमैका की फ्रेसर-प्राइस बनीं 100 मीटर की चैंपियन, 10.71 सेकेंड में पूरी की रेस

जमैका की फर्राटा धाविक शैली एन फ्रेसर प्राइस ने यहां जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में महिलाओं की 100 मीटर रेस अपने नाम कर स्वर्ण पदक हासिल किया है।

IANS Reported by: IANS
Published on: September 30, 2019 12:52 IST
विश्व चैम्पियनशिप में...- India TV Hindi
Image Source : TWITTER विश्व चैम्पियनशिप में जमैका की फ्रेसर-प्राइस बनीं 100 मीटर की चैंपियन, 10.71 सेकेंड में पूरी की रेस

दोहा। जमैका की फर्राटा धाविक शैली एन फ्रेसर प्राइस ने यहां जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में महिलाओं की 100 मीटर रेस अपने नाम कर स्वर्ण पदक हासिल किया है। यह उनका इस वर्ग में चौथा विश्व खिताब है। उन्होंने रविवार देर रात खेली गई इस स्पर्धा में 10.71 सेकेंड का समय निकाला।

उन्होंने अपना पहला खिताब 10 साल पहले जीता था। यह उनका कुल 12वां खिताब है। ब्रिटेन की दिना एशर स्मिथ दूसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने 10.83 सेकेंड का समय निकाल अपना ही राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ा। आइवरी कोस्ट की मैरी जोसे टा लोउ ने 10.90 सेकेंड के साथ कांस्य पदक पर कब्जा किया।

अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आईएएएफ) की वेबसाइट ने फ्रेसर के हवाले से लिखा है, "32 साल की उम्र में यह एक बार फिर करना और अपने बच्चों को साथ रखना, यह मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है। मैंने यहां वापसी करने के लिए काफी मेहनत की है।" उन्होंने अगस्त 2017 में अपने बेटे को जन्म दिया था।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement