Thursday, April 25, 2024
Advertisement

विंबलडन : सानिया-मार्टिना तीसरे दौर में पहुंचीं

विंबलडन (लंदन): भारत की सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस यहां जारी साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विम्बलडन के महिला युगल मुकाबलों के तीसरे दौर में पहुंच गई हैं। पहले दौर में

IANS IANS
Updated on: July 04, 2015 15:53 IST
विंबलडन :...- India TV Hindi
विंबलडन : सानिया-मार्टिना तीसरे दौर में पहुंचीं

विंबलडन (लंदन): भारत की सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस यहां जारी साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विम्बलडन के महिला युगल मुकाबलों के तीसरे दौर में पहुंच गई हैं। पहले दौर में चीन की झेंग साएसाए और कजाकिस्तान की जरीना दियास को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से हराने वाली सानिया और मार्टिना की शीर्ष वरीय जोड़ी ने शुक्रवार को खेले गए दूसरे दौर के मुकाबले में जापान की किमिको दाते क्रूम और इटली की फ्रांसिस्का शियावोन को 6-0, 6-1 से हराया।

सानिया और मार्टिना ने 45 मिनट में यह मैच अपने नाम किया। तीसरे दौर में सानिया और मार्टिना का सामना न्यूजीलैंड की मार्टिना इराकोविक और इंग्लैंड की हीदर वॉटसन तथा स्पेन की एनाबेल गारिग्वेज और अरांता सांतोंजा के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement