Tuesday, April 23, 2024
Advertisement

जापान में खेलगांव तैयार, खेलों के महाकुम्भ टोक्यो ओलम्पिक 2020 का जारी हुआ कार्यक्रम

ओलम्पिक में कुल 33 खेलों में 339 स्पर्धाओं के आयोजन किए जाएंगे।

IANS Reported by: IANS
Published on: April 17, 2019 14:00 IST
टोक्यो ओलंपिक्स 2020 - India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGE टोक्यो ओलंपिक्स 2020 

नई दिल्ली। अगले साल जापान की राजधानी टोक्यो में होने वाले ओलम्पिक खेलों के कार्यक्रम मंगलवार को घोषित कर दिए गए हैं। ओलम्पिक की वेबसाइट ओलम्पिक डॉट ओ आर जी पर इस बात की जानकारी दी गई। टोक्यो ओलम्पिक की शुरुआत 24 जुलाई से हो रही है। यह खेल 9 अगस्त तक चलेंगे।

खेलों के महाकुम्भ के उद्घाटन समारोह से दो दिन पहले ही हालांकि महिला फुटबाल के प्रीलीमिनरी राउंड खेले जाएंगे। उद्घाटन समारोह 24 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। 
रोविंग और तीरंदाजी की शुरुआत 24 तारीख से ही होगी। वहीं महिला निशानेबाजी 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा का आयोजन पहले ही दिन होगा और इसी दिन पदक राउंड भी खेला जाएगा। पहले दिन कुल 11 पदक दांव पर होंगे, जिनमें निशानेबाजी के अलावा तीरंदाजी, साइकलिंग, फेंसिंग जुडो, ताइक्वांडो और भारत्तोलक में पदकों की रेस होगी। दूसरे दिन से बास्केटबाल तीन गुणा तीन की शुरुआत होगी। 
एक अगस्त को 21 पदक के लिए रेस होगी। इस दिन जुडो, ट्राइथोलोन, निशानेबाजी में पदकों पर नजरें रहेंगी। अगले दिन महिला मैराथन, पुरुष 100 मीटर एथलेटिक्स, जिम्नास्टिक और पुरुष टेनिस एकल वर्ग को मिलाकर कुल 26 पदक दांव पर होंगे। 
आठ अगस्त को कुल 30 स्पर्धाओं के फाइनल में खिलाड़ी संघर्ष करेंगे। इस दिन रिदम जिमनास्टिक, महिला गोल्फ, पुरुष बास्केटबाल, पुरुष फुटबाल, पुरुष वॉलीबाल, आर्टिस्टिक तैराकी में फाइनल खेले जाएंगे। इन खेलों के अलावा कई अन्य खेलों में भी इसी दिन फाइनल आयोजित किए जाएंगे। नौ अगस्त को खेलों का समापन होगा। इस दिन पुरुष मैराथन आयोजित किया जाएगा। ओलम्पिक में कुल 33 खेलों में 339 स्पर्धाओं के आयोजन किए जाएंगे।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement