Saturday, April 27, 2024
Advertisement

टोक्यो ओलम्पिक-2020 में शामिल हुई मुक्केबाजी, जानिए पूरा कार्यक्रम

सभी मैच टोक्यो के रयोगोकु कोकुगिकान में खेले जाएंगे। ओलम्पिक में मुक्केबाजी पांच भारवर्ग में खेली जाती है। 

IANS Reported by: IANS
Published on: August 01, 2019 9:50 IST
Boxing Gloves- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES Boxing Gloves

टोक्यो। अगले साल जापान की राजधानी में होने वाले ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों के लिए आयोजन समिति ने बुधवार को मुक्केबाजी कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, टोक्यो ओलम्पिक-2020 का कार्यक्रम अप्रैल में ही घोषित कर दिया गया था लेकिन मुक्केबाजी के इन खेलों में शामिल होने पर प्रश्न चिन्ह था। 

आयोजन समिति के मुताबिक, मुक्केबाजी के मैच 25 जुलाई से नौ अगस्त के बीच खेले जाएंगे। सभी मैच टोक्यो के रयोगोकु कोकुगिकान में खेले जाएंगे। ओलम्पिक में मुक्केबाजी पांच भारवर्ग में खेली जाती है। 

फाइनल मुकाबले चार अगस्त से शुरू होंगे। 

अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के सदस्य और अंतर्राष्ट्रीय जिम्नास्टिक महासंघ के मुखिया मोरिनारी वाटानाबे को मुक्केबाजी क्वालीफायर के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement