Thursday, April 18, 2024
Advertisement

WWE से आधिकारिक तौर पर रिटायर हुए 'द रॉक', 2016 में लड़ी थी आखिरी फाइट

यह पहला मौका है कि किसी पेशेवर रेसलर ने इस खेल से आधिकारिक तौर पर संन्यास की घोषणा की है।

IANS Reported by: IANS
Updated on: August 05, 2019 19:02 IST
WWE से आधिकारिक तौर पर रिटायर हुए 'द रॉक', 2016 में लड़ी ती आखिरी फाइट- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES WWE से आधिकारिक तौर पर रिटायर हुए 'द रॉक', 2016 में लड़ी ती आखिरी फाइट

नई दिल्ली। 'द रॉक' नाम से मशहूर ड्वायन जॉनसन ने आधिकारिक तौर पर वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट (डब्ल्यूडब्ल्यूई) से संन्यास की घोषणा की है। रेसलिंग से हॉलीवुड पहुंचे जॉनसन ने डब्ल्यूडब्ल्यूई से चुपचाप संन्यास ले लिया लेकिन उन्होंने भविष्य में वापसी की सम्भावनाओं से इंकार नहीं किया है।

यह पहला मौका है कि किसी पेशेवर रेसलर ने इस खेल से आधिकारिक तौर पर संन्यास की घोषणा की है।

जॉनसन का अंतिम आधिकारिक मैच 2016 में हुआ रेसलिंगमेनिया 32 था, जिसमें उन्होंने वॉट ब्रदर्स के एरिक रोवान को हराया था। जॉनसन हॉलीवुड की नई फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस प्रेजेंट्स : हॉब्स एंड शॉ' हाल ही में रिलीज हुई है। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement