Friday, March 29, 2024
Advertisement

टेनिस : सानिया-मार्टिना वुहान ओपन के फाइनल में

वुहान (चीन): भारत की सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस शुक्रवार को यहां जारी वुहान ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल फाइनल में पहुंच गईं। सानिया और मार्टिना की शीर्ष वरीय जोड़ी

IANS IANS
Updated on: October 02, 2015 22:15 IST
टेनिस :...- India TV Hindi
टेनिस : सानिया-मार्टिना वुहान ओपन के फाइनल में

वुहान (चीन): भारत की सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस शुक्रवार को यहां जारी वुहान ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल फाइनल में पहुंच गईं। सानिया और मार्टिना की शीर्ष वरीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में चीनी ताइपे की हाो चिंग चान और युंग जान चान की जोड़ी को 53 मिनट में 6-2, 6-1 से हराया।

सानिया और मार्टिना ने 88 में से 53 अंक अपने नाम किए और 10 में से पांच ब्रेक प्वाइंट भी बनाए।

सानिाय और मार्टिना ने क्वार्टर फाइनल में अमेरिकी राक्वेल जोंस और अबीगेल स्पीयर्स की पांचवीं वरीय जोड़ी को 58 मिनट में 6-2, 6-2 से हराया था।।

दूसरे दौर में सानिया और मार्टिना ने पोलैंड की क्लाउडिया जैंस इग्नाचिक और आस्ट्रेलिया की अनास्तासिया रोडियोनोवा की जोड़ी को 6-3, 6-2 से हराया था।

फाइनल में सानिया-मार्टिना का सामना रोमानिया की इरिना केमिला बेगू और मोनिका निकेल्कू से होगा।

भारतीय-स्विस जोड़ी ने हाल ही में क्वांगचो में खिताब जीता था। इस साल यह जोड़ी विंबलडन और अमेरिकी ओपन सहित कुल छह खिताब जीत चुकी है।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement