Friday, March 29, 2024
Advertisement

एशियन गेम्स में डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने वाले तेजिंदर पाल तूर के पिता अंतिम संस्कार हुआ

 स्वर्ण पदक जीतने के बाद तूर से मिलने से पहले ही उनके पिता का कैंसर के कारण निधन हो गया।

IANS Reported by: IANS
Published on: September 06, 2018 15:27 IST
तेजिंदरपाल सिंह तूर- India TV Hindi
तेजिंदरपाल सिंह तूर

मोगा: एशियाई खेलों के गोल्ड मेडलिस्ट डिस्कस थ्रोअर तेजिंदरपाल सिंह तूर के पिता का गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया। स्वर्ण पदक जीतने के बाद तूर से मिलने से पहले ही उनके पिता का कैंसर के कारण निधन हो गया। करम सिंह (54 साल) ने हरियाणा के पंचकूला के सैन्य अस्पताल में सोमवार को अंतिम सांस ली। करम सिंह का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव खोसा पंडो में किया गया। 

तूर ने जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी में अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के बाद तूर ने कहा कि उनके पिता उनकी बड़ी प्रेरणा थे जिसके बाद वह भावुक होकर रोने लगे। 

करम सिंह पिछले कुछ सालों से कैंसर से पीड़ित थे। तूर ने जकार्ता में एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक जीतने के बाद बताया था कि किस तरह पिता की बीमारी के कारण उन्हें अपने करियर को लेकर जूझना पड़ा। 

तूर के लिए सब कुछ हालांकि काफी स्तब्ध करने वाला रहा क्योंकि वह उसी दिन भारत लौटे जिस दिन उनके पिता का निधन हुआ। 23 के तूर ने एशियाई खेलों में गोले को 20.75 मीटर की दूरी तक फेंककर स्वर्ण पदक जीता था।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement