Friday, April 26, 2024
Advertisement

भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाले तूर के पिता का निधन, गुरुवार को होगा अंतिम संस्कार

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले गोला फेंक खिलाड़ी तेजिंदरपाल सिंह तूर के पिता करम सिंह (54) का अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा।

Bhasha Reported by: Bhasha
Published on: September 04, 2018 19:54 IST
तेजिंदरपाल सिंह तूर- India TV Hindi
Image Source : AP तेजिंदरपाल सिंह तूर

चंडीगढ़। एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले गोला फेंक खिलाड़ी तेजिंदरपाल सिंह तूर के पिता करम सिंह (54) का अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा। पिछले कुछ वर्षों से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे करम सिंह ने पंचकूला के सेना अस्पताल में सोमवार को अंतिम सांस ली थी। वह हालांकि स्वर्ण पदक जीतने के बाद बेटे से नहीं मिल सके। 

तूर ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद कहा था कि पिता की बीमारी के कारण वह ठीक से अभ्यास नहीं कर पा रहे थे। तूर के लिए सबसे बड़ी दुख की बात यह रहीं कि वह जिस दिन भारत लौटे उसी दी उनके पिता का निधन हो गया। 

पंजाब के मोगा जिले के खोसा पांडो गांव के रहने वाले 23 वर्षीय तूर ने 20.75 मीटर की रिकार्ड दूरी पर गोला फेंककर 18वें एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने अपने पदक को पिता के नाम समर्पित किया था। 

पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने इस खिलाड़ी को सांत्वना दी। तूर को भेजे संदेश में उन्होंने कहा, ‘‘तेजिंदरपाल सिंह पिता के अथक प्रयास और परिवार के सहयोग के कारण स्वर्ण पदक विजेता बने।’’ 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement