Friday, March 29, 2024
Advertisement

स्टार फुटबॉलर क्रिस्चियानो रोनाल्डो और मेसी बेस्ट फीफा मेन्स प्लेयर अवॉर्ड के लिए नामित

अवॉर्ड जीतने के अन्य उम्मीदवार फ्रैंकी डी योंग, मैथियास डी लिट, ईडन हैजार्ड, हैरी केन और कीलियन एम्बाप्पे हैं।

IANS Reported by: IANS
Updated on: August 01, 2019 12:36 IST
Christiano Ronaldo and Lionel Messi- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGE Christiano Ronaldo and Lionel Messi

पेरिस। महान खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी समेत कुल 10 खिलाड़ियों को फीफा ने बुधवार को बेस्ट फीफा मेन्स प्लेयर अवॉर्ड के लिए नामित किया है। समचार एजेंसी सिन्हुआ के अुनसार, मौजूदा चैम्पियंस लीग विजेता लिवरपूल के तीन खिलाड़ी इस सूची में शामिल हैं। इंग्लिश क्लब की ओर से खेलने वाले सादियो माने, मोहम्मद सलाह और वर्जिल वेन डाइक यह अवॉर्ड जीत सकते हैं। 

अवॉर्ड जीतने के अन्य उम्मीदवार फ्रैंकी डी योंग, मैथियास डी लिट, ईडन हैजार्ड, हैरी केन और कीलियन एम्बाप्पे हैं। 

महिला वर्ग में कई खिलाडियों को फ्रांस में हुए विश्व कप में किए गए प्रदर्शन के आधार पर चुना गया। अमेरिका की खिताब विजेता मेगन रेपिनो, एलेक्स मॉर्गन, जूलियन इर्टज और रोज लेविले को नामित किया गया है। 

इस सूची में लूसी ब्रॉन्जे, एडा हेगरबर्ग, अमान्डिने हेनरी और वेन्डी रेनार्ड भी शामिल हैं। 

अमेरिका महिला टीम की कोच जिल एलिस बेस्ट वुमेन्स कोच ग्लोरी अवॉर्ड जीतने की प्रबल दावेदार है। उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी फिल नेविल और सारीना विगमैन हैं। 

बेस्ट मेन्स कोच पुरस्कार के लिए जुर्गन क्लॉप, पेप गॉर्डियोला, मॉरिसियो पोचेटिनो, टिटे, जामेल बेल्मादी को नामित किया गया है।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement