Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

खेल मंत्री रिजिजू ने की पदक विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार देने की घोषणा

भारत ने कुल पांच पदक (एक रजत और चार कांस्य पदक) और चार टोक्यो ओलंपिक-2020 कोटे के साथ विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप का समापन किया है। 

IANS Reported by: IANS
Published on: September 24, 2019 15:32 IST
खेल मंत्री रिजिजू ने की पदक विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार देने की घोषणा- India TV Hindi
Image Source : @SUKANT9993 TWITTER खेल मंत्री रिजिजू ने की पदक विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार देने की घोषणा

नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले भारतीय पहलवानों को नकद पुरस्कार देने की मंगलवार को घोषणा की। रिजिजू ने नकद पुरस्कार देने की घोषणा करते हुए कहा कि कजाकिस्तान के नूर सुल्तान में हुई विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले भारतीय पहलवानों को सात लाख रुपये और कांस्य पदक जीतने वाले पहलवानों को चार-चार लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

भारत ने कुल पांच पदक (एक रजत और चार कांस्य पदक) और चार टोक्यो ओलंपिक-2020 कोटे के साथ विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप का समापन किया है। विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के इतिहास में भारत का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत ने इससे पहले 2013 में तीन पदक जीते थे।

भारतीय पहलवानों में दीपक पुनिया (86 किग्रा) ने रजत और राहुल बालासाहेब अवारे (61 किग्रा), विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया तथा रवि कुमार दहिया ने विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के अपने-अपने भार वर्ग में कांस्य पदक जीते थे।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement