Friday, March 29, 2024
Advertisement

अंडर-17 विश्व कप के लिए खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने दी भारतीय टीम को शुभकामनाएं

भारत को अपना पहला मैच 6 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में अमेरिका के साथ खेलना है।

IANS Reported by: IANS
Published on: September 22, 2017 15:00 IST
UNDER-17 INDIAN FOOTBALL TEAM- India TV Hindi
UNDER-17 INDIAN FOOTBALL TEAM

नई दिल्ली: खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने शुक्रवार को 6 अक्टूबर से भारत की मेजबानी में शुरु होने वाले अंडर-17 फीफा विश्व कप के लिए भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी हैं। राठौर ने अपने ट्वीट में कहा, "शुभकामनाएं भारतीय अंडर-17 टीम. आप अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करो। देश पूरे गर्व के साथ आपके साथ खड़ा है।" खेल मंत्री ने अपने ट्वीट के माध्यम से देशवासियों से नीली जर्सी पहनने वाली भारतीय टीम का समर्थन करने की अपील भी की।

विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए भारत की 21 सदस्यीय टीम की घोषणा गुरुवार को की गई। लुइस नॉर्टन दे माटोस की देखरेख में खेलने वाली इस टीम में तीन गोलकीपर, छह डिफेंडर, 10 मिडफील्डर और दो फारवर्ड शामिल किए गए हैं। भारत को अपना पहला मैच 6 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में अमेरिका के साथ खेलना है।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement