Saturday, April 27, 2024
Advertisement

सिमोन बाइल्स बनी 13 विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीतने वाली पहली जिमनास्ट

रियो ओलम्पिक में चार पदक जीतने वाली अमेरिकी महिला जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स खेल के इतिहास में 13 विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीतने वाली पहली जिम्नास्ट बन गई हैं।

IANS Reported by: IANS
Published on: November 02, 2018 21:45 IST
Simone Biles- India TV Hindi
Image Source : AP रियो ओलम्पिक में चार पदक जीतने वाली अमेरिकी महिला जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स खेल के इतिहास में 13 विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीतने वाली पहली जिम्नास्ट बन गई हैं।

दोहा। रियो ओलम्पिक में चार पदक जीतने वाली अमेरिकी महिला जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स खेल के इतिहास में 13 विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीतने वाली पहली जिम्नास्ट बन गई हैं। दो साल पहले बाइल्स ने एक ओलम्पिक में चार पदक जीतने वाली पहली अमेरिकी महिला जिम्नास्ट बनने का गौरव प्राप्त किया था। उसके बाद अस्वस्थता के कारण वह लंबे समय तक खेल से बाहर रहीं। स्वस्थ होकर लौटने के बाद उन्होंने यहां जारी विश्व चैम्पियनशिप में दमदार प्रदर्शन किया है। 

'बीबीसी' की रिपोर्ट के अनुसार, 21 वर्षीय खिलाड़ी ने शुक्रवार को वॉल्ट स्पर्धा में स्वर्ण जीतकर 13 बार विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीतने का कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने 1996 में बेलारूस के जिम्नास्ट विटाली शेरबो द्वारा स्थापित किए गए रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाबी पाई। 

बाइल्स गुरुवार को चार ऑल राउंड विश्व खिताब जीतने वाली महिला जिम्नास्ट बनी थीं। उन्होंने टीम तथा ऑल राउंड स्पर्धा में जीत दर्ज की थी। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement