Friday, April 19, 2024
Advertisement

2020 ओलंपिक में टेबल टेनिस में जीत सकते हैं गोल्ड: शरत कमल

टेबल टेनिस में भारत के लिए ये सबसे सफल एशियाई खेल रहे हैं।

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Published on: September 03, 2018 22:35 IST
शरत कमल- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES शरत कमल

एशियाई खेलों में मिली सफलता से उत्साहित भारत के शीर्ष टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल को उम्मीद है कि भारत 2020 के टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतेगा। कमल ने तब इतिहास रच दिया जब भारत की पुरूष टीम ने हाल में इंडोनेशिया में हुए एशियाई खेलों में टेबल टेनिस में देश का पहला पदक (कांस्य) जीता। शरत ने इसके बाद मिश्रित युगल वर्ग में भी मनिका बत्रा के साथ कांस्य जीता जिसके साथ ये टेबल टेनिस में भारत का सबसे सफल एशियाई खेल रहा। 

शरत ने कहा, ‘‘एशियाई खेलों में पदक जीतना विश्व चैंपियनशिप या ओलंपिक में पदक जीतने के करीब है। ये आंकने के लिहाज से एक अच्छा मील का पत्थर है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ये पदक इस बात का संकेत हैं कि हम ओलंपिक में भी पदक जीतने में सक्षम है। टेबल टेनिस के शीर्ष 10 में से सात देश एशिया से हैं। यहां पदक जीतना एक बड़ा उत्साहवर्धन है। इससे हमें (ओलंपिक से पहले) आगे देखने की दृष्टि मिलती है।’’ 

अनुभवी खिलाड़ी ने कहा कि ऐसी संभावना है कि वो टोक्यो ओलंपिक में टेबल टेनिस की तीन स्पर्धाओं - पुरूष एकल, पुरूष टीम और मिश्रित युगल में क्वालीफाई कर लेंगे। ये उपलब्धि वो इससे पहले हासिल नहीं कर पाए हैं। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement