Saturday, April 20, 2024
Advertisement

सेनेगल को मिली यूथ ओलम्पिक 2022 की मेजबानी

ये पहली बार होगा कि यूथ ओलम्पिक अफ्रीका में आयोजित किए जाएंगे। इन खेलों की मेजबानी में चार देश शामिल थे, लेकिन आखिर में सेनेगल ने मेजबानी के लिए बाजी मार ली।

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Published on: October 09, 2018 8:43 IST
Youth Olympic- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES Youth Olympic

यूथ ओलम्पिक का 2022 में होने वाला चौथा संस्करण अफ्रीका के सेनेगल में आयोजित किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने यहां एक बैठक में सर्वसम्मति से इस बात पर हामी भरी। ये पहली बार होगा कि यूथ ओलम्पिक अफ्रीका में आयोजित किए जाएंगे। इन खेलों की मेजबानी में चार देश शामिल थे, लेकिन मूल्यांकन आयोग और कार्यकारी बोर्ड ने काफी विश्लेषण के बाद इस बात पर फैसला लिया कि सेनेगल ने सर्वश्रेष्ठ मूल्य प्रस्ताव को सामने रखा और इस समय वहां खेलों के आयोजन का बेहतरीन मौका है।

आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाक ने कहा, "यूथ ओलिंम्पक-2022 की सफल मेजबानी के लिए पूरी अफ्रीका सेनेगल के पीछे खड़ा है। युवा जनसंख्या और खेल के प्रति जुनून को देखते हुए ये अब सेनेगल का समय है।" सेनेगल के तीन शहरों में अलग-अलग स्पर्धाएं होंगी। इन तीन शहरों में डकार, डिमानडियो और सैली शहर शामिल हैं। 

सेनेगल के राष्ट्रपति ने कहा, "आपने जो सम्मान हमें दिया है उसके लिए सेनेगल और उसके युवा आपके आभारी हैं। पूरा अफ्रीका, जहां मानवता का जन्म हुआ था, वो अपने इतिहास और युवा जनसंख्या के दम पर 2022 में विश्व के युवा खिलाड़ियों को स्वागत करेगा।" ये फैसला यहां जारी यूथ ओलम्पिक के तीसरे संस्करण के दौरान हुई आईओसी की बैठक में लिया गया। तीसरा संस्करण छह अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक चलेगा। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement