Saturday, April 27, 2024
Advertisement

सानिया-मार्टिना ने विंबलडन महिला डबल्स खिताब जीता

भारत की सानिया मिर्जा और स्विटजरलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने विंबलडन महिला डबल्स का खिताब जीत लिया। सानिया और हिंगिस की जोड़ी ने फाइनल मैच में रूसी जोड़ी एकातेरीना माकारोवा और एलेना वेसनिना

Agencies Agencies
Updated on: July 12, 2015 7:10 IST
सानिया-मार्टिना बनीं...- India TV Hindi
सानिया-मार्टिना बनीं विंबलडन महिला चैंपियन

भारत की सानिया मिर्जा और स्विटजरलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने विंबलडन महिला डबल्स का खिताब जीत लिया। सानिया और हिंगिस की जोड़ी ने फाइनल मैच में रूसी जोड़ी एकातेरीना माकारोवा और एलेना वेसनिना की जोड़ी को 5-7, 7-6 :4: और 7-5 से हराया।

पहला सेट 5-7 से गंवाने के बाद सानिया-हिंगिस की जोड़ी ने जबरदस्त वापसी करते हुए दूसरा सेट ट्राई ब्रेकर में खींचा और आखिर में 7-6 से अपने नाम किया। वहीं तीसरे सेट में लगातार 5 गेम जीतते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।     

वह विम्बलडन के फाइनल में भी पहली बार पहुंची थी। इससे पहले साल 2011 में वह महिला युगल के सेमीफाइनल में हार गई थी।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement