Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

सानिया-मार्टिना ने जीता चीन ओपन खिताब

बीजिंग: सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त महिला युगल टेनिस जोड़ी भारत की सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस ने शनिवार को चीन ओपन महिला युगल खिताब जीत लिया। सानिया-मार्टिना की शीर्ष वरीय जोड़ी ने महिला युगल

IANS IANS
Updated on: October 11, 2015 23:19 IST
सानिया-हिंगिस ने नाम...- India TV Hindi
सानिया-हिंगिस ने नाम चीन ओपन, जीता साल का 8वां खिताब

बीजिंग: सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त महिला युगल टेनिस जोड़ी भारत की सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस ने शनिवार को चीन ओपन महिला युगल खिताब जीत लिया। सानिया-मार्टिना की शीर्ष वरीय जोड़ी ने महिला युगल वर्ग के फाइनल मुकाबले में हाओ चिंग चान और यूंग जान चान की चीनी ताइपे की जोड़ी को 6-7 (9), 6-1, 10-8 से हराया।

सानिया-मार्टिना का इस सत्र में यह आठवां खिताब है। भारतीय स्विस जोड़ी ने 47 लाख डॉलर इनामी राशि वाले टूर्नामेंट का फाइनल मैच एक घंटा 41 मिनट में अपने नाम कर लिया।

वर्ष में दो ग्रैंड स्लैम, विंबलडन और अमेरिकी ओपन, खिताब जीतने वाली सानिया-मार्टिना की जोड़ी को हालांकि चीनी ताइपे की जोड़ी ने कड़ी चुनौती दी।

इसी वर्ष मार्च में जोड़ी बनाने के बाद से सानिया-मार्टिना अब तक इंडियन वेल्स, मियामी ओपन, चार्लस्टन ओपन, गुआंगझू और हाल ही में वुहान ओपन खिताब जीते।

सानिया लगातार चौथी बार चीन ओपन के फाइनल में प्रवेश करने में सफल रहीं और चीन ओपन में यह उनकी दूसरी खिताबी जीत है।

इससे पहले वह 2013 में जिम्बाब्वे की अपनी जोड़ीदार कारा ब्लैक के साथ चीन ओपन विजेता रह चुकी हैं।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement