Friday, March 29, 2024
Advertisement

French Open 2018: लगातार 12वीं बार ताइ जु यिंग से हारीं साइना नेहवाल, फ्रेंच ओपन में सफर समाप्त

साइना नेहवाल का फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में प्रभावशाली अभियान शुक्रवार को यहां क्वार्टर फाइनल में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी ताइ जु यिंग के हाथों एक और हार के साथ ही समाप्त हो गया।

Bhasha Reported by: Bhasha
Published on: October 26, 2018 23:47 IST
साइना नेहवाल- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES साइना नेहवाल

पेरिस। ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल का फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में प्रभावशाली अभियान शुक्रवार को यहां क्वार्टर फाइनल में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी ताइ जु यिंग के हाथों एक और हार के साथ ही समाप्त हो गया। साइना ने पहले गेम में अच्छा खेल दिखाया लेकिन इसके बाद वह चीनी ताइपै की खिलाड़ी के सामने नहीं टिक पायी और 20-22, 11-21 से हार गयी। यह साइना की ताइ जु के हाथों लगातार 12वीं हार है। 

इससे पहले पी वी सिंधू ने जापान की सायाका सातो को सीधे गेम में हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी लेकिन बी साइ प्रणीत हारकर बाहर हो गए। तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधू ने सायाका को 21.17, 21.16 से हराया। अब उसका सामना सातवीं वरीयता प्राप्त हि बिंगजियाओ से होगा। 

दूसरी ओर प्रणीत को एशियाई खेल चैम्पियन इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी ने 21.16, 21.14 से हराया। पुरूष युगल में सात्विक साइराज रांकीरेड्डी और चिराग शेट्टी तथा मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ियों ने भी अंतिम आठ में जगह बना ली। 

सात्विक और चिराग ने चीन के हि जितिंग और तान कियांग को 21.13, 21.19 से हराया जबकि मनु और सुमित ने चीन के लियू चेंग और झांग नान की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 21.14, 21.16 से शिकस्त दी। मेघना जे और पूर्विषा एस राम को चौथी वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया की ग्रेसिया पोली और अप्रियानी राहायु ने 21.15, 21.13 से हराया। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement