Friday, April 26, 2024
Advertisement

सैफ कप 2018: भारत ने श्रीलंका को 2-0 से हराया

 भारतीय टीम अब ग्रुप-बी में अगला मुकाबला नौ सितंबर को मालदीव के साथ खेलेगी। 

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Published on: September 05, 2018 22:25 IST
Indian Football Team- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES Indian Football Team

भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम ने सैफ कप के अपने पहले मैच में बुधवार को श्रीलंका को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की। ग्रुप-बी के इस मैच में भारतीय टीम के लिए आशिक कुरुनियन ने 36वें और लालियांजुआला चांग्ते ने 47वें मिनट में गोल किए। 

मौजूदा चैम्पियन भारत ने यहां बंगबंधु स्टेडियम में खेले गए अपने पहले मुकाबले में आक्रामक शुरुआत की। टूर्नामेंट की सबसे युवा टीम भारत के लिए पहला गोल कुरुनियन ने दागा। कुरुनियन का ये पहला अंतर्राष्ट्रीय गोल है। 

पहले हाफ में 1-0 की बढ़त लेने के बाद भारत ने दूसरे हाफ के शुरुआत में ही एक और गोल दागकर अपनी बढ़त को 2-0 तक पहुंचा दिया। भारतीय टीम अब ग्रुप-बी में अगला मुकाबला नौ सितंबर को मालदीव के साथ खेलेगी। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement