Monday, April 29, 2024
Advertisement

महिला गोल्फ: रिधिमा दिलावरी ने जीता अपना पहला पेशेवर गोल्फ टूर खिताब

दूसरे स्थान पर गुरसिमर बाड़वाल रहीं जो रिधिमा से पांच शॉट पीछे थीं। 

IANS Reported by: IANS
Published on: December 01, 2018 11:27 IST
 रिधिमा दिलावरी- India TV Hindi
 रिधिमा दिलावरी

नोएडा: रिधिमा दिलावरी ने शुक्रवार को हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर के 17वें चरण का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह रिधिमा का पहला पेशेवर खिताब है। इसी साल इंडोनेशिया के जकार्ता में खेले गए एशियाई खेलों में हिस्सा लेने वाली इस युवा खिलाड़ी ने इन खेलों के बाद पेशेवर गोल्फ की दुनिया का रुख किया है। नोएडा गोल्फ कोर्स पर खेले जा रहे टूर्नामेंट के तीसरे और आखिरी दिन शुक्रवार को उन्होंने पार 72 का स्कोर कर कुल पांच ओवर 221 के स्कोर के साथ खिताब पर कब्जा जमाया।

दूसरे स्थान पर गुरसिमर बाड़वाल रहीं जो रिधिमा से पांच शॉट पीछे थीं। 

अंतिम दिन रिधिमा ने तवेशा मलिक पर एक शॉट की बढ़त के साथ शुरुआत की थी। तवेशा आखिरी दिन अपने प्रदर्शन को कायम नहीं रख पाईं और सातवें स्थान पर रहीं। नेहा त्रिपाठी (74) और अमनदीप द्राल (76) संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहीं। सानिया शर्मा (76), अफशां फातिमा (78) संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर रहीं।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement