Friday, April 19, 2024
Advertisement

हाकी स्टार सरदार और पैरालम्पियन झाझारिया को खेलरत्न

पैरालम्पियन देवेंद्र झाझारिया और अनुभवी हाकी खिलाड़ी सरदार सिंह को आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा जबकि स्टार महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर समेत 16 खिलाड़ियों को अर

Bhasha Edited by: Bhasha
Published on: August 29, 2017 18:56 IST



president of india with awardees of rajiv gandhi khel...- India TV Hindi
president of india with awardees of rajiv gandhi khel ratna award

नयी दिल्ली: पैरालम्पियन देवेंद्र झाझारिया और अनुभवी हाकी खिलाड़ी सरदार सिंह को आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा जबकि स्टार महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर समेत 16 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया गया। इस बार अर्जुन पुरस्कार के लिये 17 खिलाड़ियों का चयन किया गया है लेकिन क्रिकेटर चेतेर पुजारा काउंटी क्रिकेट में व्यस्त होने के कारण पुरस्कार ग्रहण करने के लिये नहीं पहुंच पाये। उन्हें यह पुरस्कार बाद में प्रदान किया जाएगा। 

पुजारा ने एक बयान में कहा था, मैं यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पाकर काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं लेकिन इंग्लैंड में नाटिंघमशर काउंटी के साथ खेलने के कारण मैं पुरस्कार लेने नहीं आ सकूंगा। 

भालाफेंक खिलाड़ी झाझारिया दो परालम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं और खेलरत्न पाने वाले पहले पैरा एथलीट भी हैं। जस्टिस सी के ठक्कर (रिटायर्ड ) की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने उनके और सरदार सिंह के नाम की अनुशंसा की थी जिस पर खेल मंत्रालय ने मुहर लगाई। दोनों को आज महान हाकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन यानी राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में पुरस्कार प्रदान किये गए। उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ 7.5 लाख रूपये नकद पुरस्कार दिया गया। 

समारोह में सबसे ज्यादा तालियां पैरा एथलीटों के लिये बजी जिनकी झोली में पहली बार खेलरत्न समेत तीन पुरस्कार गए। खेलरत्न झाझारिया ने 2004 एथेंस ओलंपिक में और पिछले साल रियो ओलंपिक में एफ 46 वर्ग में स्वर्ण पदक जीते थे। उन्होंने दोनों मौकों पर वि रिकार्ड भी बनाया और 2013 वि चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता । 

खेल पुरस्कार विवादों से अछूते नहीं रहे

इस साल खेल पुरस्कार विवादों से अछूते नहीं रहे। द्रोणाचार्य पुरस्कार की सूची से खेल मंत्रालय ने पैरा खेलों के कोच सत्यनारायण और कबड्डी कोच हीरानंद कटारिया का नाम हटाया जबकि पुलेला गोपीचंद की अध्यक्षता वाली समिति ने इनके नामों की अनुशंसा की थी। सत्यनारायण के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज है और कटारिया के खिलाफ मंत्रालय को कई शिकायतें मिली थी। पुरस्कारों में अनदेखी होने से भारोत्तोलक संजीता चानू और बास्केटबाल खिलाड़ी ए अनिता ने दिल्ली उच्च न्यायालय की शरण ली और सरकार ने उनके मामले पर पुनर्वचिार करने का वादा किया है। 

इन दोनों के नाम हटाकर छह कोचों को द्रोणाचार्य पुरस्कार दिये गए जबकि तीन पूर्व खिलाड़ियों को खेलों में आजीवन योगदान के लिये ध्यानचंद पुरस्कार मिला। अर्जुन, द्रोणाचार्य और ध्यानचंद पुरस्कार पाने वालों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और पांच पांच लाख रूपये नकद दिये गए। 

दूसरी ओर देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से नवाजे जा चुके पूर्व कप्तान सरदार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आये हैं। सुल्तान अजलन शाह कप 2008 में भारतीय टीम की कमान संभालने वाले सरदार सबसे युवा कप्तान बने थे। दो साल पहले पद्मश्री से नवाजे गए सरदार 2014 इंचियोन और 2010 ग्वांग्झा एशियाई खेलों में क्रमश: स्वर्ण और कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। वह दो बार राष्ट्रमंडल खेल में रजत पदक जीत चुके हैं और 2010 तथा 2011 में एफआईएच की आल स्टार टीम का हिस्सा थे। सरदार के नाम पर समिति में बहस भी हुई थी क्योंकि भारतीय मूल की एक ब्रिटिश हाकी खिलाड़ी ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। खेल के मैदान पर हालांकि उनकी उपलब्धियों को समिति नकार नहीं सकी । 

अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने गए खिलाड़ियों में क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा, महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप स्टार हरमनप्रीत कौर, पैरालम्पियन पदक विजेता एम थंगावेलू और वरूण भाटी, गोल्फर एसएसपी चौरसिया और हाकी स्टार एस वी सुनील शामिल हैं। 

पुजारा ने पिछले साल एक सत्र में भारत के लिये टेस्ट क्रिकेट मे सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 1350 से ज्यादा रन बनाये । मरियप्पन ने पुरूषों की उंची कूद (एफ 46 ) में स्वर्ण पदक जीता जबकि भाटी ने इसी वर्ग में रजत पदक हासिल किया। गोल्फर चौरसिया ने 2016 और 2017 में इंडियन ओपन खिताब जीते। 

पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल और रोहन दात्रेय मोरे को क्रमश: भूमि और जल साहस के लिये तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार प्रदान किये गए। अशोक अब्बे और वेदप्रकाश शर्मा को इसी श्रेणी में जीवनपर्यंत उपलब्धि पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं पंजाबी विविद्यालय , पटियाला को मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्राफी के लिये चुना गया और चल वैजयंती के साथ 10 लाख रूपये नकद पुरस्कार दिया गया। केंद्रीय विद्यालय संगठन, ओडिशा औद्योगिक अवरंचना विकास निगम , द गोल्फ फाउंडेशन और द रिलायंस फाउंडेशन को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार दिये गए। रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता मुकेश अंबानी समारोह में आकर्षण का केंद्र रही। 

खेल रत्न 

देवेंद्र झाझारिया पैरा एथलीट, सरदार सिंह हाकी 

अर्जुन पुरस्कार 

वी जे सुरेखा तीरंदाजी, खुशबीर कौर एथलेटिक्स, आरोकिया राजीव एथलेटिक्स, प्रशांती सिंह बास्केटबाल, एल देवेंद्रो सिंह मुक्केबाजी, चेतेर पुजारा, हरमनप्रीत कौर, ओइनाम बेमबेम फुटबाल, एसएसपी चौरसिया गोल्फ, एस वी सुनील हाकी, जसवीर सिंह कबड्डी, पी एन प्रकाश निशानेबाजी, ए अमलराज टेबल टेनिस, साकेत माइनेनी टेनिस, सत्यव्रत कादियान कुश्ती, एम थंगावेलू पैरा एथलीट और वरूण भाटी पैरा एथलीट। 

द्रोणाचार्य पुरस्कार 

दिवंगत डाक्टर आर गांधी एथलेटिक्स, जीएसएसवी प्रसाद बैडमिंटन, बृजभूषण मोहंती मुक्केबाजी, पी ए रफेल हाकी, संजय चक्रवर्ती निशानेबाजी, रोशन लाल कुश्ती 

ध्यानचंद पुरस्कार  

भूपेंदर सिंह एथलेटिक्स, सैयद शाहिद हकीम फुटबाल, सुमराइ टेटे हाकी 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement