Tuesday, March 19, 2024
Advertisement

मशहूर टीवी होस्ट एलेन दे जेनेरेस ने समलैंगिकता को लेकर भारत की दुती चंद के समर्थन में कही ये बड़ी बात

समलैंगिकता की पक्षधर मशहूर टीवी होस्ट एलेन दे जेनेरेस ने कहा है कि उन्हें भारत की दुती चंद पर समलैंगिता को स्वीकार करने पर गर्व है।

IANS Reported by: IANS
Updated on: May 21, 2019 20:57 IST
मशहूर टीवी होस्ट एलेन...- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES मशहूर टीवी होस्ट एलेन दे जेनेरेस ने समलैंगिकता को लेकर भारत की दुती चंद का किया समर्थन

नई दिल्ली। समलैंगिकता की पक्षधर मशहूर टीवी होस्ट एलेन दे जेनेरेस ने कहा है कि उन्हें भारत की दुती चंद पर समलैंगिता को स्वीकार करने पर गर्व है। दुती ने हाल ही में बताया था कि वह समलैंगिक हैं। दुती भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने खुले तौर पर माना है कि वह समलैंगिक हैं। दुती ने बताया था कि वह अपने गृहनगर की ही एक लड़की के साथ संबंध में हैं। 

दुती की तारीफ करते हुए एलेन ने ट्वीट किया, "वह 100 मीटर में रिकार्ड धारक हैं और साथ ही भारत में समलैंगिकता को स्वीकार करने वाली पहली खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि वह इस बात को जानती होंगी कि दुनिया में पहले और दूसरे स्थान पर रहने के क्या मायने होते हैं। मुझे उन पर गर्व है।"

पिछले साल सितंबर में सर्वोच्च न्यायालय ने भारत में समलैंगिकता को हरी झंडी दी थी। दुती ने कहा था, "जब सर्वोच्च न्यायालय ने धारा 377 पर अपना फैसला सुनाया तब हमने फैसला किया कि अब एक साथ जिंदगी बिताने में किसी प्रकार का खतरा नहीं है। हमने निर्णय लिया कि हम शादी करेंगे और खुद का एक छोटा सा परिवार बसाएंगे।"

दुती ने कहा, "वह मेरे शहर की ही है और उसे भी खेल पसंद है। उसने मेरे बारे में पढ़ा कि मुझे खेल में अपना करियर बनाने के लिए कितनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और मुझसे कहा कि वह मेरी कहानी से प्रेरित हुई है। इस तरह से हमारी मुलाकात हुई।"

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement