Thursday, April 18, 2024
Advertisement

एशियाई खेल (कुश्ती): भारत को लगा बड़ा झटका, पुरुषों की 74 किलोग्राम स्पर्धा से सुशील कुमार बाहर

सुशील की इस हार के साथ ही भारत को एक पदक का नुकसान हुआ है।

IANS Reported by: IANS
Published on: August 19, 2018 13:22 IST
सुशील कुमार- India TV Hindi
सुशील कुमार

जकार्ता: भारत के अनुभवी पहलवान सुशील कुमार जारी 18वें एशियाई खेलों में कुश्ती प्रतियोगिता में पुरुषों की 74 किलोग्राम स्पर्धा के क्वालिफिकेशन नें हारकर बाहर हो गए। सुशील की इस हार के साथ ही भारत को एक पदक का नुकसान हुआ है। भारतीय पहलवान सुशील को इस स्पर्धा में बहरीन के एडम बातिरोव ने 5-3 से मात देकर बाहर किया। इस हार के कारण सुशील 2006 दोहा में जीते गए अपने कांस्य पदक के रंग को स्वर्ण में तब्दील करने में भी असफल रह गए। 

सुशील ने क्वालिफिकेशन के पहले दौर में अच्छी शुरुआत करते हुए 2-0 से बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद बहरीन के पहलवान ने बातिरोव ने सुशील को टैकल करते हुए एक अंक हासिल किया। 

दूसरे दौर में बातिरोव को सुशील पर भारी पड़ते हुए देखा गया और ऐसे में उन्होंने भारतीय पहलवान को पीली रेखा दायरे से बाहर कर पांच अंक हासिल कर लिए। सुशील इस बीच एक अंक हासिल कर पाए और इस कारण 5-3 से हार गए। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement