Friday, March 29, 2024
Advertisement

एशियाई हॉकी महासंघ ने मनप्रीत को चुना साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

मनप्रीत सिंह ने पिछले साल दमदार प्रदर्शन किया था। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ओमान के मस्कट में हुए हीरो चैम्पियंस ट्रॉफी में एक भी मैच नहीं हारी और उसे पाकिस्तान के साथ संयुक्त विजेता घोषित किया गया।

IANS Reported by: IANS
Published on: February 23, 2019 20:26 IST
एशियाई हॉकी महासंघ ने मनप्रीत को चुना साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES एशियाई हॉकी महासंघ ने मनप्रीत को चुना साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

नई दिल्ली। एशियाई हॉकी महासंघ ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को साल 2018 का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना है जबकि स्ट्राइकर लालरेमसियामी साल की उभरती हुई महिला खिलाड़ी चुनी गईं। हॉकी इंडिया ने दोनों खिलाड़ियों को इस सम्मान के लिए बधाई दी है। वर्ष 2017 में एसवी सुनील को महासंघ ने साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना था। 

मनप्रीत सिंह ने पिछले साल दमदार प्रदर्शन किया था। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ओमान के मस्कट में हुए हीरो चैम्पियंस ट्रॉफी में एक भी मैच नहीं हारी और उसे पाकिस्तान के साथ संयुक्त विजेता घोषित किया गया। उन्होंने ब्रेदा में हुई एफआईएच चैम्पियंस ट्रॉफी में भी बड़ा योगदान दिया था। टीम ने उस टूर्नामेंट में रजत पदक जीता था। 

पिछले साल हुए विश्व कप में भी मनप्रीत ही टीम के कप्तान थे। 

दूसरी ओर, भारतीय महिला हॉकी टीम की 18 वर्षीय स्ट्राइकर लालरेमसियामी को उभरती हुई महिला खिलाड़ी चुना गया। वह महिला हॉकी विश्व कप और 18वें एशियाई खेलों में भी टीम का हिस्सा रही। भारतीय टीम ने जकार्ता में हुए एशियाई खेलों में ऐतिहासिक रजत पदक अपने नाम किया था। इसके अलावा, भारत की पुरुष हॉकी टीम को साल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का पुरस्कार दिया गया। 

हॉकी इंडिया के महासचिव राजिंदर सिंह ने कहा, "मैं मनप्रीत सिंह और लालरेमसियामी को साल 2018 का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी और उभरती हुई महिला खिलाड़ी चुने जाने पर बधाई देना चाहता हूं। इसके अलावा, मैं भारतीय पुरुष हॉकी टीम को भी पुरस्कार जीतने के लिए बधाई देता हूं।"

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement