Saturday, April 20, 2024
Advertisement

टोक्यो ओलम्पिक 2020 में भाग लेंगे दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर

फेडरर ने अभी तक ओलम्पिक खेलों में एकल वर्ग में स्वर्ण नहीं जीता है।

IANS Reported by: IANS
Published on: October 15, 2019 12:19 IST
Roger Federer- India TV Hindi
Image Source : AP IMAGE Roger Federer

लंदन। स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने अगले साल टोक्यो ओलम्पिक में हिस्सा लेने की पुष्टि कर दी है। बीबीसी ने फेडरर के हवाले से लिखा, "आखिरी में मेरे दिल ने फैसला किया है कि मैं ओलम्पिक में खेलना पसंद करूंगा।"

20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर ने कहा, "मैं अपनी टीम से पिछले कुछ दिनों से चर्चा कर रहा था कि मुझे ग्रीष्मकाल में विंबलडन के बाद और अमेरिकी ओपन से पहले क्या करना चाहिए।"

फेडरर ने कहा, "मैंने एथेंस और बीजिंग ओलम्पिक खेलों में स्विट्जरलैंड का झंडा थामा था। मुझे स्वर्ण और रजत पदक मिला था। मैं एक बार फिर खेलना पसंद करूंगा। मैं इसे लेकर काफी उत्साहित हूं।"

फेडरर ने अभी तक ओलम्पिक खेलों में एकल वर्ग में स्वर्ण नहीं जीता है। उन्होंने लंदन ओलम्पिक-2012 में रजत पदक जीता था। वह ब्रिटेन के एंडी मरे से हार गए थे। चोट के कारण वह रियो ओलम्पिक-2016 में नहीं खेल सके थे।

फेडरर ने कहा, "यह मेरा पांचवां ओलम्पिक होगा। मुझे उम्मीद है कि मैं तब तक स्वस्थ रहूंगा।"

जापान की राजधानी में खेलों का महाकुंभ कहे जाने वाले ओलम्पिक खेलों का आयोजन 24 जुलाई से नौ अगस्त के बीच होगा।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement