Friday, April 19, 2024
Advertisement

French Open: श्रीकांत ने कर दिखाया एक और कारनामा, जीता फ्रेंच ओपन का खिताब

जापानी खिलाड़ी ने पहले गेम में श्रीकांत को कुछ चुनौती जरूर दी, लेकिन अंत में आते-आते श्रीकांत ने दी उन्हें मात दी। इसके साथ ही श्रीकांत बनें इस साल के पहले भारतीय खिलाड़ी। जिन्होंने ऐसा कारनामा किया।

India TV Sports Desk Edited by: India TV Sports Desk
Updated on: October 31, 2017 12:23 IST
 Kidambi Srikanth - India TV Hindi
Image Source : PTI Kidambi Srikanth

पेरिस: बेहतरीन फॉर्म में चले रहे भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने अपनी झोली में एक और खिताबी जीत डाली है। उन्होंने रविवार को वर्ल्ड सुपर सीरीज टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के पुरुष एकल वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया है। श्रीकांत ने फाइनल में जापान के केंटा निशिमोटो को सीधे खेलों में 21-14, 21-13 से मात दी। यह मैच 35 मिनट तक चला।

विश्व की 40वीं वरीयता प्राप्त जापानी खिलाड़ी चौथी वरीयता प्राप्त श्रीकांत को चुनौती नहीं दे सके और भारतीय खिलाड़ी ने आसानी से मुकाबला अपने नाम करते हुए एक और खिताब अपनी झोली में डाल लिया। श्रीकांत ने हाल ही में डेनमार्क ओपन का खिताब जीता था।जापानी खिलाड़ी ने पहले गेम में श्रीकांत को कुछ चुनौती जरूर दी, लेकिन अंत तक आते-आते वह अपनी गलतियों के शिकार हो गए।

2-1 से आगे होने के बाद विश्व की चौथी वरीयता प्राप्त श्रीकांत 3-4 से पीछे हो गए थे। श्रीकांत ने हालांकि 4-4 से बराबरी की, लेकिन जापानी खिलाड़ी ने 8-5 की बढ़त ले ली। फिर भी अपनी सूझ-बूझ भरे खेल से श्रीकांत ने स्कोर 9-9 से बराबर कर लिया और ब्रेक तक 11-9 की बढ़त ले ली।

ब्रेक के बाद निशिमोटा पिछड़ते चले गए और श्रीकांत ने बिना किसी परेशानी के पहला गेम अपने नाम किया।

दूसरे गेम की शुरुआत भारतीय खिलाड़ी ने शानदार की और लगातार तीन अंक अपने खाते में डाले। बेहतरीन खेल को श्रीकांत ने बरकारर रखा और 7-2 से बढ़त ले ली। दूसरे गेम के ब्रेक में श्रीकांत 11-5 के स्कोर के साथ गए।

जापानी खिलाड़ी के लिए श्रीकांत के आक्रामक खेल के आगे वापसी करना मुश्किल साबित रहा और वह दूसरा गेम हारने के साथ ही खिताब से भी हाथ धो बैठे।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement