Thursday, April 18, 2024
Advertisement

फ्रेंच ओपन में उलटफेर का शिकार हुई केरोलिना प्लिस्कोवा, पेट्रा मार्टिक ने सीधे सेटों में दी मात

वर्ल्ड नंबर-2 चेक गणराज्य की केरोलिना प्लिस्कोवा को यहां शुक्रवार को साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन में उलटफेर का शिकार होना पड़ा।

IANS Reported by: IANS
Published on: May 31, 2019 18:34 IST
फ्रेंच ओपन में उलटफेर...- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES फ्रेंच ओपन में उलटफेर का शिकार हुई केरोलिना प्लिस्कोवा

पेरिस| वर्ल्ड नंबर-2 चेक गणराज्य की केरोलिना प्लिस्कोवा को यहां शुक्रवार को साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन में उलटफेर का शिकार होना पड़ा। तीसरे दौर के मैच में क्रोएशिया की पेट्रा मार्टिक ने प्लिस्कोवा को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से करारी शिकस्त दी। 

वर्ल्ड रैंकिंग में 31वें पायदान पर मौजूद क्रोएशियाई खिलाड़ी ने इस मुकाबले को अपने नाम करने के लिए एक घंटे और 25 मिनट का समय लिया। पहले सेट के शुरुआत में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर हुई। मार्टिक ने 2-0 की बढ़त बनाई, लेकिन प्लिस्कोवा बराबरी करने में कामयाब रही। क्रोएशियाई खिलाड़ी ने 3-2 की बढ़त बनाई और एक बार फिर प्लिस्कोवा ने बराबरी कर ली 

इसके बाद, हालांकि, मार्टिक ने दमदार खेल दिखाया और अपने विपक्षी खिलाड़ी को बिना कोई मौका दिए सेट जीत लिया। दूसरे सेट में भी एक समय स्कोर 3-3 से बराबर था, लेकिन मार्टिक जीत दर्ज करने में कामयाब रही।

इससे पहले, गुरुवार को वर्ल्ड नंबर-3 रोमानिया की सिमोना हालेप ने दूसरे दौर के एक कड़े मुकाबले में पोलैंड की माग्डा लिनेट को हराया। हालेप ने यह तीन सेट तक चला यह मैच 6-4, 5-7, 6-3 से अपने नाम किया। उन्होंने पूरे मुकाबले में कुल 27 विनर दागे। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement