Tuesday, April 16, 2024
Advertisement

दक्षिण एशियाई खेल: भारतीय महिला टीम की मालदीव पर आसान जीत, बाला देवी ने किए दो गोल

दक्षिण एशियाई खेल में भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने मालदीव पर 5-0 से आसान जीत दर्ज करते हुए विजय शुरुआत की है। भारत के लिए बाला देवी ने सबसे अधिक दो गोल दागे। 

Bhasha Edited by: Bhasha
Published on: December 03, 2019 18:30 IST
  Indian women's football team, Bala devi, south asian games, india vs maldives, india defeat maldiv- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/INDIAN FOOTBALL Indian women's football team

बाला देवी के दो गोल की मदद से मौजूदा चैंपियन भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने मालदीव को 5-0 से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम दक्षिण एशियाई खेल (सैग) में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। 

इस मुकाबले में बालादेवी ने दो गोल किये जबकि डेंगमेई ग्रेस, मनीषा और जाबमनी टुडु ने एक एक गोल दागा जिससे भारतीय टीम तीन अंक हासिल करने में सफल रही। ग्रेस ने पांचवें मिनट में ही भारत को बढ़त दिला दी थी जबकि बालादेवी ने 25वें और 33वें मिनट में गोल करके भारत की बढ़त मजबूत की। 

भारत मध्यांतर तक 3-0 से आगे था। भारतीय टीम ने अंतिम क्षणों में दो गोल दागकर अपनी जीत दमदार बना दी। मनीषा ने 87वें मिनट में और जाबमनी ने 88वें मिनट में गोल किये। भारत अपना अगला मैच गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगा। 

 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement