Thursday, March 28, 2024
Advertisement

भारतीय शूटर हीना सिद्धू का बड़ा बयान, बोलीं- राष्ट्रमंडल खेलों से निशानेबाजी को नहीं हटा सकते

उन्होंने कहा, "अगर आप एक खेल के लिए खड़े नहीं होंगे तो फिर खिलाड़ियों के साथ कौन खड़ा होगा। निश्चित रूप से इसके लिए हम सब को एकजुट होना होगा।"   

IANS Reported by: IANS
Published on: July 18, 2019 22:22 IST
भारतीय शूटर हीना सिद्धू का बड़ा बयान, बोलीं- राष्ट्रमंडल खेलों से निशानेबाजी को नहीं हटा सकते- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES भारतीय शूटर हीना सिद्धू का बड़ा बयान, बोलीं- राष्ट्रमंडल खेलों से निशानेबाजी को नहीं हटा सकते

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीडब्ल्यूएफ) ने 2022 में होने वाले बर्मिघम राष्ट्रमंडल खेलों (सीडब्ल्यूजी) से निशानेबाजी को हटाने का फैसला किया है। इससे भारत को झटका लगा है और इन विवादों के बीच महिला निशानेबाज हीना सिद्धू ने कहा है कि सीडब्ल्यूएफ के इस कदम के खिलाफ भारत को एकजुटता दिखानी चाहिए। 

हीना ने संवाददाताओं से कहा, "अगर वे अपना पक्ष रख रहे हैं तो हमें भी अपना पक्ष रखना चाहिए। लेकिन यह सही नहीं है क्योंकि कुछ खिलाड़ियों के चलते, अन्य खिलाड़ियों को भी निराश होना होगा। लेकिन हमें एकजुट होना चाहिए। नहीं तो आज यह निशानेबाजी के साथ हो रहा है..कुछ साल पहले कुश्ती के साथ भी मसला हुआ था।" 

उन्होंने कहा, "अगर आप एक खेल के लिए खड़े नहीं होंगे तो फिर खिलाड़ियों के साथ कौन खड़ा होगा। निश्चित रूप से इसके लिए हम सब को एकजुट होना होगा।" 

दो बार की राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता हीना ने कहा, "निशानेबाजी दर्शकों को अधिक आकर्षित नहीं करती है, इसलिए उन्होंने क्रिकेट को इसमें शामिल किया है। 2010 में हमारे पास काफी संख्या में दर्शक थे और काफी लोगों ने इसे कवरेज किया। आप निशानेबाजी जैसे ओलंपिक खेल को नहीं हटा सकते।" 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement