Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

एशियाई खेलों के लिए इंडोनेशिया रवाना भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीमें

भारतीय टीमों का लक्ष्य इस टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल पर निशाना साधना होगा।

IANS Reported by: IANS
Published on: August 14, 2018 13:49 IST
...- India TV Hindi
 भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीमें 

नई दिल्ली: टोक्यो ओलम्पिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने का लक्ष्य लेकर भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीमें मंगलवार सुबह एशियाई खेलों के लिए इंडोनेशिया रवाना हो गईं। भारतीय टीमों का लक्ष्य इस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक पर निशाना साधना होगा। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को पूल-ए में शामिल किया गया है और वह अपने अभियान की शुरुआत 20 अगस्त को मेजबान टीम इंडोनेशिया के खिलाफ करेगी। 

भारतीय महिला हॉकी टीम को पूल-बी में जगह मिली है और वह भी 19 अगस्त को इंडोनेशिया के खिलाफ ही मैच के साथ एशियाई खेलों का आगाज करेगी। महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी ने कहा, "हम हॉकी विश्व कप में दिए अच्छे प्रदर्शन से मिले अनुभव के साथ एशियाई खेलों में कदम रख रहे हैं। विश्व कप से हमारा आत्मविश्वास और भी मजबूत हुआ है। हमें सेमीफाइनल में न पहुंचने की निराशा है, लेकिन एशियाई खेलों में पदक जीतकर हम अपनी विश्व कप की इस असफलता का दाग धो देंगे।"

भारतीय पुरुष टीम के कप्तान पी.आर.श्रीजेश ने कहा, "बेंगलुरू में राष्ट्रीय शिविर में बहाए पसीने से हमें एशियाई खेलों के लिए अच्छी बढ़त मिली है। हमने शिविर में बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया था। ऐसे में हम गोल स्कोर पोजीशन में हुए बदलावों को लागू करने की कोशिश करेंगे। हमें अब स्वर्ण पर नजर बनाए रखने की जरूरत है।"

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement