Friday, April 26, 2024
Advertisement

तीरंदाजी: भारतीय महिला कम्पाउंड टीम ने रैंकिंग में टॉप पर पहुंच कर इतिहास रचा

 इससे अगले महीने इंडोनेशिया में होने वाले एशियाई खेलों में उनका हौसला बढ़ेगा।

Bhasha Reported by: Bhasha
Published on: July 27, 2018 17:31 IST
भारतीय महिला कम्पाउंड...- India TV Hindi
भारतीय महिला कम्पाउंड तीरंदाजी टीम

कोलकाता: भारतीय महिला कम्पाउंड तीरंदाजी टीम ने ताजा जारी हुए विश्व रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचकर नया इतिहास रचा। जिससे अगले महीने इंडोनेशिया में होने वाले एशियाई खेलों में उनका हौसला बढ़ेगा। कम्पाउंड वर्ग में पहली बार भारतीय टीम टॉप पर पहुंची है। रिकर्व वर्ग में तीरंदाज दीपिका कुमारी पूर्व में विश्व नंबर एक रहीं है। अंताल्या और बर्लिन विश्व कप में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम के 342.6 अंक है जो दूसरे स्थान पर काबिज चीनी ताइपे से छह अंक ज्यादा है। 

विश्व कप में रजत पाने वाली दोनों टीमों में ज्योति सुरेखा वेन्नाम और मुस्कार किरार शामिल थी। अंताल्या में टीम की तीसरी खिलाड़ी दिव्या धयाल जबकि तृषा देब बर्लिन में हुए मुकाबले में टीम का हिस्सा थी। 

व्यक्तिगत वर्ग में शीर्ष 10 में सिर्फ दीपिका और अभिषेक वर्मा ही दो भारतीय खिलाड़ी हैं। दोनों खिलाड़ी रिकर्व और कम्पाउंड वर्ग में सातवें पायदान पर हैं। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement