Saturday, April 20, 2024
Advertisement

महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती

लंदन ओलंपिक 2012 में उन्हें आधुनिक ओलंपिक इतिहास के 16 महान खिलाड़ियों में चुना गया था और इस सूची में वह अकेले भारतीय थे।

Bhasha Reported by: Bhasha
Published on: October 04, 2018 12:27 IST
बलबीर सिंह सीनियर- India TV Hindi
बलबीर सिंह सीनियर

चंडीगढ: महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर को सांस लेने में तकलीफ के कारण पीजीआईएमईआर में भर्ती कराया गया है। 94 साल के बलबीर फिलहाल अस्पताल में आईसीयू में हैं। उनकी हालत में कल से सुधार आया है। तीन बार ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट विजेता बलबीर सीनियर की हालत पर डॉक्टर नजर रखे हुए हैं और वह अभी अस्पताल में ही रहेंगे।

लंदन ओलंपिक 2012 में उन्हें आधुनिक ओलंपिक इतिहास के 16 महान खिलाड़ियों में चुना गया था और इस सूची में वह अकेले भारतीय थे। ओलंपिक में पुरूष हॉकी फाइनल में सबसे ज्यादा गोल का उनका रिकॉर्ड अभी भी बरकरार है। उन्होंने हेलसिंकी ओलंपिक 1952 में नीदरलैंड के खिलाफ फाइनल में भारत की 6.1 से जीत में पांच गोल किये थे । 

उन्हें 1957 में पद्मश्री मिला था और वह 1975 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के मैनेजर भी थे। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement