Friday, March 29, 2024
Advertisement

हॉकी: छह देशों के टूर्नामेंट में जर्मनी से हारा भारत

वालेंसिया (स्पेन): मौजूदा ओलम्पिक चैम्पियन जर्मनी ने सोमवार को छह देशों के हॉकी टूर्नामेंट में भारत को 4-0 से हरा दिया। हाल ही में लंदन में आयोजित चैम्पियंस ट्राफी में रजत पदक जीतने वाली भारतीय

IANS IANS
Published on: June 28, 2016 11:20 IST
 hockey india- India TV Hindi
hockey india

वालेंसिया (स्पेन): मौजूदा ओलम्पिक चैम्पियन जर्मनी ने सोमवार को छह देशों के हॉकी टूर्नामेंट में भारत को 4-0 से हरा दिया। हाल ही में लंदन में आयोजित चैम्पियंस ट्राफी में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम जर्मनी के खिलाफ इस मुकाबले में अपनी परछाई तक भी नहीं पहुंच सकी और नतीजतन उसे करारी हार मिली।

जर्मनी के लिए मैच का पहला गोल मैट ग्रामबुश ने पांचवें मिनट में किया और फिर 10वें मिनट में दूसरा गोल करते हुए टीम को 2-0 से आगे कर दिया।

दो गोल से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने वापसी की जोरदार कोशिश की लेकिन उसकी कोशिश बेकार गई। इसी क्रम में उसने जर्मनी को एक पेनाल्टी कार्नर दिया जिस पर गोल करते हए मोरित्ज फुत्से ने अपनी टीम को 3-0 से आगे कर दिया।

जर्मन टीम के लिए मैच का अंतिम गोल लुकास विंडफेरर ने किया। भारत का अगला मैच मंगलवार को आयरलैंड के साथ है।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement