Friday, April 26, 2024
Advertisement

पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रघबीर सिंह भोला का निधन

उन्होंने 1956 मेलबर्न और 1960 रोम ओलंपिक में स्वर्ण और रजत पदक जीते थे।

IANS Reported by: IANS
Published on: January 22, 2019 16:39 IST
पूर्व अंतर्राष्ट्रीय...- India TV Hindi
पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रघबीर सिंह भोला का निधन: Pic credit- Facebook 

नयी दिल्ली: दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भारत के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रघबीर सिंह भोला का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार ने बताया कि भोला ने सोमवार को आखिरी सांस ली। उन्होंने 1956 मेलबर्न और 1960 रोम ओलंपिक में स्वर्ण और रजत पदक जीते थे।

खेल को अलविदा कहने के बाद भी वह आईएचएफ की चयन समिति के सदस्य रहे। वह एफआईएच के अंतर्राष्ट्रीय अंपायर, भारतीय हॉकी टीम के मैनेजर, टीवी कमेंटेटर और ओलंपिक खेलों में सरकारी पर्यवेक्षक भी रहे। 

उन्होंने 1954 से 60 तक भारतीय वायुसेना और सेना की हॉकी टीमों की कप्तानी की  सेना के विभिन्न विभागों के बीच हुई चैम्पियनशिप में उनकी टीम तीन बार विजेता रही और दो बार राष्ट्रीय चैम्पियनशिप जीती। 

उन्हें 2000 में अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया। उनके परिवार में पत्नी कमला भोला, तीन बेटियां और तीन नाती हैं । 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement