Thursday, April 25, 2024
Advertisement

फीफा विश्व कप 2018: जानिए कौन सी टीम को किस ग्रुप में किसके साथ रखा गया

फुटबॉल जगत के दो दिग्गज देश पुर्तगाल और स्पेन को अगले साल रूस में होने वाले फीफा विश्व कप में ग्रुप-बी में रखा गया है। शुक्रवार को विश्व कप के ड्रॉ का ऐलान हुआ। विश्व कप में कुल आठ ग्रुप हैं और हर ग्रुप में चार-चार टीमें हैं।

IANS Reported by: IANS
Published on: December 02, 2017 11:04 IST
FIFA World Cup draw- India TV Hindi
FIFA World Cup draw

मास्को: फुटबॉल जगत के दो दिग्गज देश पुर्तगाल और स्पेन को अगले साल रूस में होने वाले फीफा विश्व कप में ग्रुप-बी में रखा गया है। शुक्रवार को विश्व कप के ड्रॉ का ऐलान हुआ। विश्व कप में कुल आठ ग्रुप हैं और हर ग्रुप में चार-चार टीमें हैं। 

पुर्तगाल और फीफा विश्व कप-2010 की विजेता स्पेन के अलावा ग्रुप-बी में मोरक्को, ईरान को रखा गया है। मौजूदा विजेता जर्मनी को ग्रुप-एफ में अपने से कम रैंकिंग वाली मैक्सिको (16वीं रैंकिंग), स्वीडन (18वीं रैंकिंग), कोरिया रिपब्लिक (59वीं रैंकिंग) के साथ रखा गया है। 

ग्रुप-ए में रूस, साउदी अरब, मिस्र, उरुग्वे को रखा गया। ग्रुप-सी में फ्रांस, आस्ट्रेलिया, पेरू और डेनमार्क को जगह मिली है। 

ग्रुप-डी में अर्जेटीना, आइसलैंड, क्रोएशिया, नाइजीरिया को रखा गया है। 

ग्रुप-ई में ब्राजील के साथ स्विट्जरलैंड, कोस्टा रिका, सर्बिया खेलेंगे। 

ग्रुप-जी में बेल्जियम, पनामा, ट्यूनिशिया और इंग्लैंड पहले दौर की प्रतिस्पर्धा करेंगे। 

वहीं ग्रुप-एच में पोलैंड के साथ सेनेगल, कोलंबिया और जापान को जगह मिली है। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement