Friday, March 29, 2024
Advertisement

राष्ट्रमंडल खेल (बैडमिंटन): सेमीफाइनल में पहुंचे एच एस प्रणॉय

 भारत के एच. एस. प्रणॉय ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के नौवें दिन शुक्रवार को पुरुषों के एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। प्रणॉय ने दमदार खेल दिखाते हुए श्रीलंका के दिनुका करुणारत्ने को सीधे गेमों में हराया। 

IANS Reported by: IANS
Published on: April 13, 2018 17:27 IST
एच एस प्रणॉय- India TV Hindi
एच एस प्रणॉय

गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया): भारत के एच. एस. प्रणॉय ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के नौवें दिन शुक्रवार को पुरुषों के एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। प्रणॉय ने दमदार खेल दिखाते हुए श्रीलंका के दिनुका करुणारत्ने को सीधे गेमों में हराया। 

भारतीय खिलाड़ी ने मैच की शुरुआत से ही अपना दबदबा कायम रखा। उन्हानें शानदार खेले दिखाते हुए 21-13 से पहले गेम को अपने नाम किया।

दूसरे गेम में श्रीलंका के खिलाड़ी प्रणॉय के आसपास भी नजर नहीं आए। वह भारतीय खिलाड़ी के शानदार र्टिन और स्मैश का जवाब नहीं दे पाए। प्रणॉय ने दूसरे गेम को 21-6 से जीता।

सेमीफाइनल में प्रणॉय का सामना इंग्लैंड के राजीव ओसफ से होगा।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement