Thursday, April 25, 2024
Advertisement

एशियाई खेल (एथलेटिक्स): चित्रा ने महिलाओं की 1500 मीटर स्पर्धा में जीता कांस्य

चित्रा ने मौजूदा सत्र में एशिया में सर्वश्रेष्ठ समय निकाला है लेकिन उन्हें चार मिनट 12.56 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। 

IANS Reported by: IANS
Published on: August 30, 2018 20:47 IST
चित्रा उन्नीकृष्णनन- India TV Hindi
चित्रा उन्नीकृष्णनन

जकार्ता: भारत की एशियाई चैंपियन चित्रा उन्नीकृष्णनन ने एशियाई खेलों की महिला 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। चित्रा ने मौजूदा सत्र में एशिया में सर्वश्रेष्ठ समय निकाला है लेकिन उन्हें चार मिनट 12.56 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। 

बहरीन ने पहले दो स्थानों पर कब्जा जमाया। काल्कीदन बेफकादु ने चार मिनट 7 .88 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि तिगिस्त बेलाय ने चार मिनट 9 . 12 सेकेंड के साथ रजत पदक हासिल किया। 

चित्रा ने 2017 एशियाई चैंपियनशिप में चार मिनट 17 . 92 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता था। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement