Friday, April 26, 2024
Advertisement

भारत की पारंपरिक पोशाक लेकर स्वदेश लौटे मुक्केबाज माइक टायसन, उठाया बिरयानी का लुत्फ

मुंबई में मिक्सड मार्शल आर्ट कुमाइट 1 लीग के लॉन्च के लिए भारत आए टायसन भारत की पारंपरिक पोशाक शेरवानी अपने साथ ले गए और उन्होंने यहां चिकन बिरयानी का भी लुत्फ उठाया।

IANS Reported by: IANS
Published on: October 03, 2018 11:00 IST
माइक टायसन- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES माइक टायसन

मुंबई| पूर्व अमेरिकी मुक्केबाज माइक टायसन भारत की पारंपरिक पोशाक शेरवानी अपने साथ ले गए और उन्होंने यहां चिकन बिरयानी का भी लुत्फ उठाया। मुंबई में मिक्सड मार्शल आर्ट कुमाइट 1 लीग के लॉन्च के लिए भारत पहुंचे टायसन की सुरक्षा का कार्यभार शेरा व टाइगर सुरक्षा सेवा को दिया गया था।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने बताया, "टायसन साधारण और साफदिल व्यक्ति हैं। मैं उनके प्रेरणादायक व्यक्तित्व और सकारात्मक नजरिए की प्रशंसा करता हूं।"

उन्होंने कहा, "वह देश की संस्कृति, व्यंजन और अतिथि-सत्कार की प्रशंसा करते नजर आए। उन्हें यहां सबसे ज्यादा चिकन बिरयानी पसंद आई और वह पारंपरिक  पोशाक शेरवानी को अपने साथ ले गए।"

टायसन ने मुंबई और आगरा का दौरा किया था।

उन्होंने कहा, "वह धारावी और ताजमहल घूमने गए लेकिन वह किसी भी लोकप्रिय पर्यटन गतिविधियों में शामिल नहीं हुए। चूंकि मैं उनके साथ था इसलिए बहुत से प्रशंसकों ने मुझसे इस उम्मीद से संपर्क किया कि सलमान खान और माइक टायसन लीग के लिए एक साथ रिग में शामिल होंगे।"

टायसन ने भी शेरा की सुरक्षा कंपनी की प्रशंसा की।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement