Tuesday, May 07, 2024
Advertisement

विश्व सैन्य खेलों में भारतीय मुक्केबाज दीपक और टेनिस खिलाड़ी बालाजी ने जीता पदक

भारतीय मुक्केबाज दीपक ने सातवें विश्व सैन्य खेलों में शनिवार को रजत पदक हासिल किया जबकि टेनिस खिलाड़ी एन श्रीराम बालाजी को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। 

Bhasha Reported by: Bhasha
Published on: October 27, 2019 9:50 IST
विश्व सैन्य खेलों में...- India TV Hindi
Image Source : SAI MEDIA विश्व सैन्य खेलों में भारतीय मुक्केबाज दीपक और टेनिस खिलाड़ी बालाजी ने जीता पदक 

वुहान (चीन)। भारतीय मुक्केबाज दीपक ने सातवें विश्व सैन्य खेलों में शनिवार को यहां रजत पदक हासिल किया जबकि टेनिस खिलाड़ी एन श्रीराम बालाजी को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। दीपक को पुरुषों के लाइट फ्लाइवेट (46-49 किग्रा) भार वर्ग के फाइनल में कजाखस्तान के जुस्सुपोव तेमिर्तस ने 5-0 से हराया। 

बालाजी ने इसके बाद उज्बेकिस्तान के फोमिन सेर्गे को पुरुष एकल के कांस्य पदक के मुकाबले में 6-2, 6-3 से शिकस्त दी। मध्यम दूरी के धावक जिनसन जानसन के लिए 1500 मीटर के दौड़ में पांचवें स्थान पर रहे। उन्होंने तीन मिनट 49.34 सेकेंड का समय लिया।

भारत को पुरुषों के चार गुणा 400 मीटर दौड़ में भी निराशा हाथ लगी। कुन्हू मुहम्मद पुथनपुरक्क, संतोष कुमार तमलीरसन, जाबिर मदारी पल्लियालिल और मुहम्मद अनस याहिया की भारतीय चौकड़ी तीन मिनट 06.81 सेकेंड के समय के साथ चौथे स्थान पर रही। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement