Saturday, April 27, 2024
Advertisement

मोरक्को में जन्मदिन मनाएंगे बेकहम

लंदन: पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम मोरक्को में अपने जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहे हैं। वह दो मई को 40 साल के हो जाएंगे। सूत्रों के अनुसार, बेकहम ने अपने करीबी मित्रों और अपनों से

IANS IANS
Updated on: April 27, 2015 13:20 IST
मोरक्को में  बेकहम का...- India TV Hindi
मोरक्को में बेकहम का जन्मदिन

लंदन: पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम मोरक्को में अपने जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहे हैं। वह दो मई को 40 साल के हो जाएंगे। सूत्रों के अनुसार, बेकहम ने अपने करीबी मित्रों और अपनों से सप्ताहांत खुद को काम से दूर रखने को कहा है, हालांकि, उन्होंने किसी से नहीं कहा है कि वे उत्तरी अमेरिका के शहर में छुट्टी मनाएंगे।

'द सन' समाचार पत्र के अनुसार, एक सूत्र ने बताया, "वह सिर्फ 40 वर्ष के हुए हैं, इसलिए वह जन्मदिन खास तरीके से मनाना चाहते हैं। मोरक्को उनके दिल के काफी करीब है।"

बेकहम संभवत: माराकेच के अमानजेना रिजार्ट में ठहरहेंगे, जहां विक्टोरिया बेकहम और उन्होंने 2008 में एकबार फिर साथ जीने-मरने की कस्में खाई थीं।

बेकहम के मेहमानों में गार्डन रामसे, टॉम क्रुज, गाय रिची, लिव टेलर और उनके ब्वॉय फ्रेंड डेव गार्डनर होंगे। मेहमानों में बेकहम के मेनचेस्टर युनाइटेड टीम के साथी खिलाड़ी गैरी नेविले भी शामिल हो सकते हैं।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement