Friday, April 19, 2024
Advertisement

Video: एशियाई खेलों के लिए इस देश के राष्ट्रपति ने 65,000 लोगों के साथ किया डांस

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने एशियाई खेलों के प्रचार के लिए आज यहां लगभग 65,000 लोगों के साथ पारंपरिक ‘‘पोको पोको’’ नृत्य कर विश्व रिकार्ड बनाने की कोशिश की।

Bhasha Reported by: Bhasha
Updated on: August 07, 2018 16:08 IST
एशियाई खेलों का योजन 18...- India TV Hindi
एशियाई खेलों का योजन 18 अगस्त से दो सितंबर तक इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेम्बैंग शहर में होगा

जकार्ता। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने एशियाई खेलों के प्रचार के लिए आज यहां लगभग 65,000 लोगों के साथ पारंपरिक ‘‘पोको पोको’’ नृत्य कर विश्व रिकार्ड बनाने की कोशिश की। 

एशियाई खेलों का योजन 18 अगस्त से दो सितंबर तक इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेम्बैंग शहर में होगा लेकिन राष्ट्रपति को इस बात की शिकायत है कि इन खेलों को लेकर देश में उत्साह और समर्थन की कमी है। लोगों के उत्साह को बढ़ाने और खेलों में समर्थन की मांग के लिए अधिकारियों ने ‘‘पोको पोको’’ का सहारा लिया। 

देश के झंडे की तरह लाल और सफेद रंग के परिधान में विडोडो ने अपनी पत्नी इरियाना और कई बड़े अधिकारियों के साथ यहां हजारों की संख्या में इकट्ठा हुए लोगों के साथ नृत्य में हिस्सा लिया।

आयोजकों को उम्मीद है कि इस बड़े आयोजन ने एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के पारंपरिक नृत्य करने का नया रिकार्ड बनाया है जिसमें लगभग 65,000 लोग शामिल हुए। 

देखें वीडियो- 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement