Friday, April 26, 2024
Advertisement

Asian Games 2018: रजत पदक जीतकर स्वदेश लौटे अमन सैनी का हुआ जोरदार स्वागत

अमन ने पहली बार एशियाई खेलों में हिस्सा लिया था और डेब्यू के साथ ही उन्होंने रजत पदक हासिल किया। 

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Published on: August 31, 2018 13:32 IST
Aman Saini recieves grand welcome- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES Aman Saini recieves grand welcome

इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाले भारतीय तीरंदाज अमन सैनी का शुक्रवार को उनके घर नांगलोई में जोरदार स्वागत हुआ। 21 वर्षीय अमन ने पहली बार एशियाई खेलों में हिस्सा लिया था और पदार्पण के साथ ही उन्होंने रजत पदक हासिल किया। 

अमन ने तीरंदाजी में पुरुषों की कंपाउंड टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। इस स्पर्धा में रजत चौहान, अमन और अभिषेक वर्मा की टीम को फाइनल में शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया से हार मिली और ऐसे में भारतीय टीम ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। 

भारतीय तीरंदाज अमन शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे पीरागढ़ी मेट्रो स्टेशन पहुंचे, जहां ढोल बाजों के साथ उनका स्वागत किया गया। अमन को लेने के लिए यहां उनके रिश्तेदार, दोस्त और परिजन मौजूद थे। इस अवसर पर उन्हें पीरागढ़ी से नागलोई तक ढोल नगाड़ों के साथ गाड़ी में ले जाया गया। इस कारण नागलोई से पीरागढ़ी तक की सड़क पर लंबा जमा लगा रहा। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement