Friday, March 29, 2024
Advertisement

Asian Champions trophy: भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से दी करारी शिकस्त

भारत ने यहां एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी हॉकी टूर्नांमेंट में शनिवार को पाकिस्तान को 3-1 से शिकस्त दी। यह टूर्नामेंट में भारत की लगातार दूसरी जीत है। 

Bhasha Reported by: Bhasha
Published on: October 21, 2018 10:04 IST
भारत बनाम पाकिस्तान- India TV Hindi
Image Source : TWITTER: @THEHOCKEYINDIA भारत बनाम पाकिस्तान

मस्कट। भारत ने यहां एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी हॉकी टूर्नांमेंट में शनिवार को पाकिस्तान को 3-1 से शिकस्त दी। यह टूर्नामेंट में भारत की लगातार दूसरी जीत है। 

भारत ने इस साल के शुरू में चैंपियंस ट्रॉपी में पाकिस्तान को 4-0 से हराया था। भारत ने जकार्ता के एशियाई खेलों में भी पाकिस्तान को 2-1 से पराजित किया था। 

हालांकि पाकिस्तान ने मोहम्मद इरफान जूनियर के गोल की बदौलत भारत पर शुरुआत बढ़त बना ली थी, लेकिन भारत ने दूसरे क्वार्टर में मैच में वापसी करते हुए 24वें मिनट में बराबरी कर ली। 

33वें मिनट में दूसरा गोल कर भारत ने बढ़त ली और 42वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने मैदानी गोल दागकर इस बढ़त को 3-1 कर दिया। भारत का मुकाबला कल जापान से है। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement