Saturday, April 27, 2024
Advertisement

भारत को लगा बड़ा झटका, जोर्डन के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे सुनील छेत्री

भारत के स्टार स्ट्राइकर सुनील छेत्री टखने की चोट के कारण जोर्डन के खिलाफ होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैत्री फुटबाल मैच में नहीं खेल पाएंगे।

Bhasha Reported by: Bhasha
Updated on: November 12, 2018 23:04 IST
भारत को लगा बड़ा झटका, जोर्डन के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे सुनील छेत्री- India TV Hindi
Image Source : TWITTER: @INDIANFOOTBALL भारत को लगा बड़ा झटका, जोर्डन के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे सुनील छेत्री  

नई दिल्ली। भारत के स्टार स्ट्राइकर सुनील छेत्री टखने की चोट के कारण जोर्डन के खिलाफ होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैत्री फुटबाल मैच में नहीं खेल पाएंगे। छेत्री पांच नवंबर को बेंगलुरू के केरल ब्लास्टर्स के खिलाफ आईएसएल मैच के दौरान चोटिल हो गये थे। 

भारतीय टीम के फिजियोथेरेपिस्ट गिगी जार्ज ने कहा, "बेंगलुरू एफसी ने की चिकित्सा टीम ने एमआरआई सहित अन्य रिपोर्ट हमें सौंपी है और हमने उनकी गहनता से जांच की। सुनील को दो सप्ताह के विश्राम की जरूरत है तथा उचित उपचार के बाद ही वह अभ्यास कर पाएगा।" 

भारतीय टीम के चिकित्सक शेरविन श्राफ ने कहा, "इस तरह के चोट के साथ वह दौरे पर नहीं जा सकता है। उन्हें उचित विश्राम की जरूरत है। हम स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए हैं।"

जोर्डन के खिलाफ मैच अम्मान में 17 नवंबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम 15 नवंबर को जोर्डन के लिये रवाना होगी। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement