Friday, March 29, 2024
Advertisement

रियल मैड्रिड के खिलाफ 2 गोल दाग कर एंजेल डी मारिया ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने तीसरे फुटबॉलर

पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के लिए खेलने वाले दिग्गज अर्जेंटीनी विंगर एंजेल डी मारिया ने बुधवार को चैम्पियंस लीग के ग्रुप मैच में दो गोल करते हुए अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया है।

IANS Reported by: IANS
Published on: September 19, 2019 11:36 IST
रियल मैड्रिड के खिलाफ 2...- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES रियल मैड्रिड के खिलाफ 2 गोल दाग कर एंजेल डी मारिया ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने तीसरे फुटबॉलर

पेरिस| फ्रांस के पेशेवर फुटबाल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के लिए खेलने वाले दिग्गज अर्जेंटीनी विंगर एंजेल डी मारिया ने बुधवार को चैम्पियंस लीग के ग्रुप मैच में दो गोल करते हुए अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया है।

मैन आफ द मैच चुने गए मारिया द्वारा 14वें और 33वें मिनट तथा थामस मुनियर द्वारा 91वें मिंनट में किए गए गोल की मदद से पीएसजी ने स्पेन के दिग्गज क्लब रियल मैड्रिड को 3-0 से हराकर अपने चैम्पियंस लीग अभियान का जोरदार आगाज किया।

रियल के लिए खेल चुके मारिया ने अपने पूर्व क्लब के खिलाफ दो गोलों के साथ अपना नाम इतिहास में इसलिए दर्ज करा लिया क्योंकि चैम्पियंस लीग मुकाबले में मारियो जार्डेल और एंद्रइ शेवचेंको के बाद रियल मैड्रिड और एफसी बार्सिलोना के खिलाफ कम से कम दो गोल करने वाले वह तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

चैम्पियंस लीग में अपना 100वां मैच खेल रहे 31 साल के मारिया ने 2010 से 2014 के बीच रियल के लिए 124 मैच खेले और 22 गोल किए। वह अपने देश के लिए भी 102 मैच खेल चुके हैं। मारिया ने रियल के खिलाफ दो गोल करते हुए चैम्पियंस लीग में अपना 20वां गोल भी पूरा किया।

रियल को अप्रैल 2013 के बाद से पहली बार चैम्पियंस लीग में लगातार दो मैचों में हार मिली है। सबसे अधिक 13 बार यह खिताब जीत चुकी यह टीम पीएसजी के खिलाफ एक भी शॉट टारगेट पर नहीं लगा सकी। ऐसा उसके साथ 2003-04 में हुआ था।

मारिया की यह सफलता पीएसजी के लिए काफी मायने रखती है क्योंकि उसने न सिर्फ चैम्पियंस लीग की शानदार शुरूआत की है बल्कि उसने बीते 25 चैम्पियंस लीग मुकाबलों में हर बार गोल किया है। इससे पहले रियल ने अप्रैल 2014 में लगातार 34 मैचों में गोल किए थे जबकि 2012 में बार्सिलोना ने 29 और रियल ने ही 2018 में लगातार 29 मैचों में गोल किए थे।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement